भाजपा लुधियाना प्रधान का चालान काटा:विरोध में भाजपाइयों ने लगाया जाम, पुलिस पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप

 भाजपा लुधियाना प्रधान का चालान काटा:विरोध में भाजपाइयों ने लगाया जाम, पुलिस पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप

पंजाब के लुधियाना शहर में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस का डंडा भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल पर चल गया। सुबह करीब 11.15 बजे भाजपा के जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल अपने किसी कार्य से एक्टिवा पर सवार हो जा रहे थे।

घंटा घर के नजदीक ट्रैफिक पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। ट्रैफिक कर्मचारियों ने भाजपा जिला प्रधान को हेल्मेट न पहनने के कारण रोक लिया। ट्रैफिक कर्मचारियों ने प्रधान से वाहन के कागज मांगे और उनका चालान काट दिया।

चालान होने के बाद गुस्से में आए भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल ने पुलिस कर्मचारियों से बहसबाजी भी की। सिंगल का आरोप है कि ASI स्वर्णजीत ने गलत शब्दावली का इस्तेमाल करके बात की। ASI ने उनका मुंह तोड़ देने की बात भी कही है।



वहीं ASI ने प्रधान सिंगल द्व‌ारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। वहीं भाजपा दफ्तर से भी बड़ी संख्या में वर्कर घंटा घर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्रनर के खिलाफ नारेबाजी की।

ASI से बहस करते भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल।

ASI से बहस करते भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल।

आपे से हुए बाहर भाजपा प्रधान, वर्करों ने लगाए पुलिस पर पैसे लेने के आरोप

आपको बताते चले कि भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल चालान होने के बाद गुस्से में आ गए। प्रधान अपना आपा खो बैठे। उनके साथ आए वर्करों ने भी पुलिस के साथ गाली गलोच की और पुलिस पर लोगों से पैसे लेने के आरोप लगाए। भाजपा वर्करों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जिस जगह ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी खड़ी थी वह भी नो पार्क एरिया था। भाजपा वर्करों का आरोप है कि पुलिस शहर के लोगों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है।

भाजपा वर्करों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं प्रधान पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि ASI उनसे गलत शब्दालवी में बात कर रहा था जिस कारण उसका विरोध करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने हैल्मट नहीं पहना तो पुलिस उनका चालान करना चाहती है तो जरूर करे लेकिन किसी को निजी तौर पर गलत बोलना ये सहन नहीं होगा।

घंटा घर नजदीक चालान होने के बाद गुस्से में पुलिस कर्मचारियों से बहस करते भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल।

घंटा घर नजदीक चालान होने के बाद गुस्से में पुलिस कर्मचारियों से बहस करते भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल।

गुस्से में आए भाजपा प्रधान चढ़ गए पुलिस की गाड़ी पर

चालान होने के बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए गुस्साएं भाजपा प्रधान सिंगल ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़ कर बैठ गए। भाजपा वर्करों की जिद थी कि जिस ट्रैफिक कर्मचारियों की गाड़ी भी नो पार्क में खड़ी है। पुलिस उच्चाधिकारी उसका भी चालान करें। वहीं जो जिस कर्मचारी ने उनसे अभद्रभाषा में बातचीत की है उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। मामला बिगड़ता देख मौके पर ACP हरसिमरत सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामला सुलझाया जा रहा है। भाजपा वर्करों को SP दफ्तर बुलाया है। वहीं बैठ कर मामला हल किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिलासपुर में 100 बेड का कैंसर इंस्टीट्यूट:एक छत के नीचे सभी तरह के कैंसर का इलाज होगा; 7 साल पहले मिली थी मंजूरी

आदमपुर में प्लाट के विवाद में चली गोलियां:हाईवे पर रंजिशन इनोवा सवार में आए लोगों ने युवक पर की फायरिंग