Posts

Showing posts from May, 2022

भाजपा लुधियाना प्रधान का चालान काटा:विरोध में भाजपाइयों ने लगाया जाम, पुलिस पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप

Image
 भाजपा लुधियाना प्रधान का चालान काटा:विरोध में भाजपाइयों ने लगाया जाम, पुलिस पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप पंजाब के लुधियाना शहर में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस का डंडा भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल पर चल गया। सुबह करीब 11.15 बजे भाजपा के जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल अपने किसी कार्य से एक्टिवा पर सवार हो जा रहे थे। घंटा घर के नजदीक ट्रैफिक पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। ट्रैफिक कर्मचारियों ने भाजपा जिला प्रधान को हेल्मेट न पहनने के कारण रोक लिया। ट्रैफिक कर्मचारियों ने प्रधान से वाहन के कागज मांगे और उनका चालान काट दिया। चालान होने के बाद गुस्से में आए भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल ने पुलिस कर्मचारियों से बहसबाजी भी की। सिंगल का आरोप है कि ASI स्वर्णजीत ने गलत शब्दावली का इस्तेमाल करके बात की। ASI ने उनका मुंह तोड़ देने की बात भी कही है। वहीं ASI ने प्रधान सिंगल द्व‌ारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। वहीं भाजपा दफ्तर से भी बड़ी संख्या में वर्कर घंटा घर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्रनर के खिलाफ नारेबाजी की। ASI से बहस करते...

बिलासपुर में 100 बेड का कैंसर इंस्टीट्यूट:एक छत के नीचे सभी तरह के कैंसर का इलाज होगा; 7 साल पहले मिली थी मंजूरी

Image
 बिलासपुर में 100 बेड का कैंसर इंस्टीट्यूट:एक छत के नीचे सभी तरह के कैंसर का इलाज होगा; 7 साल पहले मिली थी मंजूरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल समारोह में राज्य कैंसर संस्थान का भूमिपूजन किया। - Dainik Bhaskar मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल समारोह में राज्य कैंसर संस्थान का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को बिलासपुर के राज्य कैंसर संस्थान का भूमि पूजन किया। इसकी घोषणा 2014 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री गुलाब नबी आजाद ने की थी। 2015 में केंद्र सरकार ने इसकी स्थापना को मंजूरी दे दी। लेकिन सात सालों में इसपर रत्ती भर भी काम नहीं हुआ था। इस दौरान भाजपा सरकार का एक पूरा कार्यकाल और कांग्रेस सरकार के तीन साल हो चुके। अधिकारियों ने बताया, बिलासपुर के कोनी में मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ठीक बगल में 1.44 एकड़ भूमि पर राज्य कैंसर संस्थान का निर्माण होना है। प्रस्तावित संस्थान पर 120 करोड़ रुपए का खर्च आना है। इसका 60% हिस्सा केंद्र सरकार को देना है वहीं 40% रकम राज्य सरकार को लगानी है। केंद्र सरकार ने अपने हिस्से का 75% यानी 51 करोड़ रुपया 2020 में ही जारी कर दिया...

आदमपुर में प्लाट के विवाद में चली गोलियां:हाईवे पर रंजिशन इनोवा सवार में आए लोगों ने युवक पर की फायरिंग

Image
  आदमपुर में प्लाट के विवाद में चली गोलियां:हाईवे पर रंजिशन इनोवा सवार में आए लोगों ने युवक पर की फायरिंग जालंधर गोली लगने से प्रभजोत की गाड़ी का टूटा शीशा। एवं प्रभजोत जो कि गोलीबारी में बाल-बाल बच गया। एक प्लाट लेकर चल रहे विवाद में आज आदमपुर में गोलियां चल गईं। जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर आदमपुर के गाजीपुर मोहल्ले के नजदीक पड़ती कालोनी में रहने वाले एक युवक पर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। हालांकि इस गोलीबारी में युवक बाल-बाल बच गया। हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से पीड़ित युवक की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। हमले में बाल-बाल बचे युवक प्रभजोत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी हरीपुर ने पुलिस को बताया कि उनका प्लाट को लेकर एक एनआरआई के साथ विवाद है। मामला कोर्ट मे विचाराधीन है। उसको कुछ दिन पहले भी विदेश में रहते युवक की तरफ से धमकियां दी गईं थी कि इस पंगे में न पड़ें दूर ही रहे। अन्यथा किसी दिन गोलियां मार कर सारा मामला ही निपटा दिय़ा जाएगा। पीड़ित प्रभजोत ने बताया कि आज उसे फिर से फ़ोन आया था। फोन करने वाले युवक ने कहा कि तुम्हारे साथ प्लाट को लेकर बातचीत करनी है...