आदमपुर में प्लाट के विवाद में चली गोलियां:हाईवे पर रंजिशन इनोवा सवार में आए लोगों ने युवक पर की फायरिंग

 आदमपुर में प्लाट के विवाद में चली गोलियां:हाईवे पर रंजिशन इनोवा सवार में आए लोगों ने युवक पर की फायरिंग

जालंधर

गोली लगने से प्रभजोत की गाड़ी का टूटा शीशा। एवं प्रभजोत जो कि गोलीबारी में बाल-बाल बच गया।

एक प्लाट लेकर चल रहे विवाद में आज आदमपुर में गोलियां चल गईं। जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर आदमपुर के गाजीपुर मोहल्ले के नजदीक पड़ती कालोनी में रहने वाले एक युवक पर हमलावरों ने गोलियां बरसाईं। हालांकि इस गोलीबारी में युवक बाल-बाल बच गया। हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से पीड़ित युवक की गाड़ी का शीशा भी टूट गया।



हमले में बाल-बाल बचे युवक प्रभजोत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी हरीपुर ने पुलिस को बताया कि उनका प्लाट को लेकर एक एनआरआई के साथ विवाद है। मामला कोर्ट मे विचाराधीन है। उसको कुछ दिन पहले भी विदेश में रहते युवक की तरफ से धमकियां दी गईं थी कि इस पंगे में न पड़ें दूर ही रहे। अन्यथा किसी दिन गोलियां मार कर सारा मामला ही निपटा दिय़ा जाएगा।

पीड़ित प्रभजोत ने बताया कि आज उसे फिर से फ़ोन आया था। फोन करने वाले युवक ने कहा कि तुम्हारे साथ प्लाट को लेकर बातचीत करनी है। मुझे युवक ने मेन रोड पर आने के लिए कहा। प्रभजोत के अनुसार जब वह हाईवे पर पहुंचा तो मेन रोड पर एक इनोवा गाड़ी खड़ी थी। मुझे देखकर इनोवा गाड़ी में से 2 व्यक्ति उत्तर कर आए। दोनों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। दोनों ने आकर उसके साथ बातचीत करनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाल अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। किसी तरीके से मैंने अपनी जान बचाई और वह दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। प्रभजोत ने बताया कि इनोवा में दो लोग जो मुझसे बात करने आए थे के अलावा 3 अन्य लोग गाड़ी में ही बैठे हुए थे।

डराने-धमकाने के लिए चलवाईं गोलियां, छह खोल बरामद

गोलियां चलने की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख बलविन्दर सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से गोलियों के 8 खोल बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह दो धड़ों में आपसी किसी प्लाट को लेकर पुरानी रंजिश के चलते विदेश में बैठे एक व्यक्ति की तरफ से दूसरी पक्ष को डराने-धमकाने के लिए गोलियां चलाईं गईं हैं। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को अपने कब्जे में लेना शुरु कर दिया है। और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने दावा किया है कि हमलावरों को शीघ्र ही धर दबोचा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिलासपुर में 100 बेड का कैंसर इंस्टीट्यूट:एक छत के नीचे सभी तरह के कैंसर का इलाज होगा; 7 साल पहले मिली थी मंजूरी

भाजपा लुधियाना प्रधान का चालान काटा:विरोध में भाजपाइयों ने लगाया जाम, पुलिस पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप